हमारी जिंदगी कई अलग लग रंगों से सजी होती है। इन रंगों का हमारे जीवन में भी खास महत्व है। शास्त्र के मुताबिक मानव के जीवन में रंग किसी न किसी तरह से प्रभाव डालते हैं। आप तो शायद यह भी नहीं जानते होंगे कि रंगो के द्वारा हम किसी भी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं उसका व्यक्तित्व पता कर सकते हैं।
रंगों का महत्व:
# पीला रंग: पीला रंग पसंद करने वाले लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। जीवन को सकारात्मक रूप में जीते हैं। ये लोग नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं और कार्यों में सफलता पाने का प्रयास करते हैं।
# काला रंग: जिन लोगों को काला रंग बहुत अधिक प्रिय है, वे थोड़े रूढ़िवादी हो सकते हैं। साथ ही, इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। इन्हें किसी भी काम में कोई बदलाव पसंद नहीं होता है।
# सफेद रंग: जिन लोगों को सफेद रंग अधिक पसंद है, सामान्यत: वे दूरदर्शी और आशावादी होते हैं। ये लोग योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं, इसी वजह से अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
# लाल रंग- जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है, वे बहुत सावधान रहने वाले होते हैं। इनके जीवन प्रेम का बहुत अधिक महत्व होता है। ये लोग बहुत अच्छे प्रेमी सिद्ध हो सकते हैं। लाल रंग उत्साह और जोश का प्रतीक है।
from Fir Post http://ift.tt/2G6kdxN


No comments:
Post a Comment