इस हीरे की खदान में कोई भी आम आदमी जा सकता है। अरकांसास नेशनल पार्क में मौजूद ये खदान एक खेत की तरह दिखई देती है। 37.5 एकड में फैली इस खदान की ऊपरी सतह पर ही लोगो को करोड़ो कीमत के डायमंड मिल जाते हैं।
कहते हैं यहां सबसे पहले डायमंड 1906 में मिलने शुरू हुए थे। 1906 में जॉन हडलस्टोन नाम के आदमी को इसी जगह दो चमकते हुए क्रिस्टल मिले थे। दोनों क्रिस्टल की जांच करवाई गई तो पता चला कि ये कीमती डायमंड हैं। जिसके बाद इस जगह का नाम द क्रेटर ऑफ डायमंड रखा गया। इसके बाद जॉन ने अपनी 243 एकड जमीन डायमंड कंपनी को ऊंची कीमत में बेच दी, लेकिन 1972 में यह जमीन नेशनल पार्क में आ गई।
1906 से इस जमीन को डायमंड उत्पादन क्षेत्र बनाने की कोशिशें की जाती रहीं, लेकिन इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार 1972 से अब तक लोगों को यहां 31000 डायमंड मिल चुके हैं। 40 कैरड का हीरा अंकल सैम भी यहीं मिला था। यह अमरीका में मिला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।
from Rochak Post http://ift.tt/2EsGwk1





No comments:
Post a Comment