सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में एक लड़की अपने आंखों के इशारों से अपने बॉयफ्रेंड के प्रति प्यार का इजहार करती नजर आ रही है।
ट्विटर पर उसका नाम टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। लोगों को लड़की के द्वारा किए गए एक्सप्रेशंस इतने पसंद आ रहे हैं कि इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटों पर उसके फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ गई है।
आपको बता दे फोटो में नजर आ रही लड़की मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हैं। 18 साल की प्रिया वारियर केरल की रहने वाली हैं। प्रिया का एक हाल ही में एक मलयाली गाना 'मानिका मलयारा पूवी' रिलीज हुआ है। प्रिया प्रकाश के इस गाने को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
प्रिया इन दिनों त्रिशूल के विमला कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। प्रिया प्रकाश मलयाली फिल्म 'ओरु अडार लव' से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही है।
from Rochak Post http://ift.tt/2ElLNuv






No comments:
Post a Comment