Saturday, 10 February 2018

जानें कैसे कचरा भी चमका भी चमका सकता है आपकी किस्मत


शास्त्र के अनुसार जहां साफ-सफाई होती है वहां लक्ष्मी का निवास माना जाता है और वह जगह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती है। लेकिन यहां पर आज हम आपको कचरे के विषय में कुछ ऐसी रोचक बातें बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां दरअसल आपके घर का कचरा आपकी किस्मत चमका सकता है।


कचरा भी चमका सकता है आपकी किस्मत:

# सोमवार के दिन रद्दी कागज अथवा पुराने फटे सफेद कपड़े किसी विधवा को दान करने से व्यक्ति के पारिवारिक सुख बढ़ते हैं। 

# मंगलवार को पुराने लाल फटे कपड़े अथवा पुराने तांबे के बर्तन गरीब चौकीदार को दान करने से संपत्ती में वृद्धि होती है। 

# बुधवार के दिन टूटे कांच के बर्तन अथवा दरार पड़ी हुई क्राकरी किसी गरीब कन्या को दान करने से आर्थिक हानि से मुक्ति मिलती है। 

# गुरूवार के दिन पुराने फटे पीले कपड़े, पुरानी किताबें अथवा पुराने पीतल के बर्तन किसी गरीब ब्राह्मण को दान करने से व्यक्ति का भाग्य उदय होता है। 

# शुक्रवार के दिन पुराने रेशमी कपड़े उपयोग में न आने वाले पर्दे या चादरे गरीब सुहागन स्त्री को दान करने से दांपत्य सुख में वृद्धि होती है। 

# शनिवार की शाम को बंद पड़ी हुई घड़िया, जंग लगा लोहे का सामान अथवा पुराने नाले अथवा भुरे कपड़े किसी सफाई कर्मचारी को दान करने से तंत्र-मंत्र से मुक्ति मिलती है। 




from Fir Post http://ift.tt/2EigMDF

No comments:

Post a Comment