Saturday, 10 February 2018

प्रॉमिस डे पर अपने आप से जरूर करें ये वादे, तो रिश्ता कभी नहीं टूटेगा!

आज प्रॉमिस डे है, वादा करने का दिन। आज सभी कपल्स ने अपने पार्टनर्स से वादे किए होंगे, लेकिन किसी और से वादा करने से पहले जरूरी है खुद से वादे करना। क्योंकि जब हम अपने लिए वफादार होते हैं, अपने किए वादे निभाते हैं तो हम दूसरों से किए वादे भी निभा पाते हैं।  इसलिए आज प्रॉमिस डे पर खुद से ये वादें जरूर करें...

1. अपनी हर ख्वाहिशों का भार दूसरों पर न थोपने का वादा


ये बात गांठ बांध लीजिए कि आपका पार्टनर आपकी या रिश्ते की तमाम जरूरतें पूरी नहीं कर सकता। अगर आप ये बात मान लेंगे तो आप दोनों के बीच मनमुटाव की गुंजाइश नहीं होगी।

2. हर रिश्ते को अहमियत देने का वादा


ऐसा अक्सर होता है कि जब भी हम लव रिलेशनशिप में होते हैं, तो हमारा ज्यादा से ज्यादा फोकस पार्टनर पर शिफ्ट हो जाता है और न चाहते हुए भी हम दोस्त और परिवार को नजऱअंदाज करने लगते हैं। उनके साथ वक्त बिताना भी कम कर देते हैं। लेकिन ऐसा न करें। हर रिश्ते को अहमियत दें।

3. हर रिश्ते में एडजस्ट करने की कोशिश करें


अगर किसी रिश्ते से आपको खुशी मिलती है तो उसकी सफलता की जिम्मेदारी भी आप पर ही निर्भर करती है। इसलिए रिश्ता चाहे सास-बहू का हो या मां-बेटे का या फिर दो दोस्त या शादीशुदा जोड़े का, हर रिश्ते में एडजस्टमेंट और कॉम्प्रोमाइज की जरूरत होती है. इसके लिए तैयार रहें।


from Rochak Post http://ift.tt/2Exu2aJ

No comments:

Post a Comment