Tuesday, 13 February 2018

इस फिल्म में दिलजीत संग रोमांस करेंगी कृति सैनन, शुरू हुई शूटिंग !


कृति सैनन का नाम आजकल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन की आने वाली फिल्म है 'अर्जुन पटियाला'। इस बात की जानकारी कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है और इसी के साथ कुछ फोटो भी हाल ही में पोस्ट किये हैं जिन्हे हम दिखाने जा रहे हैं। अर्जुन पटियाला के लिए इन्होने अपना सफर भी शुरू कर दिया है और काम पर निकल पड़ी हैं।



# दलजीत दोसांझ भी आएंगे नज़र :

फिल्म में कृति सैनन के साथ नज़र आएंगे दिलजीत दोसांझ जो पहली बार साथ में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को रोहित जुगराज डायरेक्ट कर रहे हैं और ये पंजाबी भाषी में कई फ़िल्मों को डायरेक्ट कर चुकें हैं।


# कृति निभाएंगी जर्नलिस्ट की भूमिका :

इसमें कृति एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाएंगी और दिलजीत पंजाब के एक छोटे से गाँव के लड़के की भूमिका निभाएंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म के बारे में ये बात भी सामने आयी है कि फिल्म की कहानी एक छोटे कद के लड़के और एक लम्बे कद की लड़की पर बनाई गयी है।


# 13 सितम्बर को होगी रिलीज़ :

इसी के साथ फिल्म की तारीख तय हो चुकी हैं और ये फिल्म 13 सितम्बर 2018 को रिलीज़ की जाएगी। दिलजीत दोसांझ आजकल कई फिल्मों में व्यस्त हैं, वो 'सज्जन सिंह रंगरूट',  'सूरमा' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में भी नज़र आने वाले हैं।

RAID : 'सानू एक पल चैन..' सॉन्ग में दिखा अजय और इलियाना का रोमांस, देखें वीडियो !



from Fir Post http://ift.tt/2BVqgaq

No comments:

Post a Comment