भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में अभी तक द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 6 वनडे मैचों की श्रृंखला का 5वां मैच आज पोर्ट एलिज़ाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जायेगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के लिए बेताब है, अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो यह अफ्रीका में उसकी पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत होगी।
# डिविलियर्स की वापसी :
पहले तीनो मैच में करारी हार का मुंह देख चुकी अफ्रीकी टीम ने चौथे वनडे में पलटवार करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ डिविलियर्स की भी वापसी हुई थी।
# डकवर्थ लुइस नियम से जीता पिछला मैच :
कुछ विशेषज्ञ इस जीत में बारिश की भूमिका भी बता रहे हैं। गौरतलब है कि, पिंक वनडे नाम से मशहूर हुए चौथे मैच में बारिश ने कई बार खलल डाला था। जिसके बाद डकवर्थ लुइस नियम का उपयोग कर अफ्रीका को संशोधित लक्ष्य दिया गया था।
# भारत को है एक जीत की जरुरत :
फिलहाल सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे है और उसे सीरीज जीतने के लिए मात्र एक जीत की जरुरत है। जबकि अगर अफ्रीका अगले दोनों मैच भी जीत जाती है तो भी सीरीज बराबरी पर ख़त्म हो जाएगी।
from Fir Post http://ift.tt/2F29oxm


No comments:
Post a Comment