वैलेंटाइन डे पर अक्सर कपल्स फूल, चॉकलेट्स जैसे गिफ्ट देकर इस खास दिन को सेलिब्रेट करते है। अगर वो ज्यादा अमीर है तो गोल्ड रिंग्स या डायमंड रिंग्स देते भी देखे जाते हैं। लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर मौरीन ने अपने वैलेंटाइन डेविड को जो गिफ्ट दिया है, वो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है।
# गिफ्ट में दी अपनी किडनी :
डेविड को 13 साल पहले ऑटो इम्यून बीमारी हुई थी। पिछले साल मार्च में उन्हें बताया गया कि, वो किडनी फेलियर की आखिरी स्टेज पर हैं और किडनी ट्रांसप्लांट ही आखिरी रास्ता है। पेशे से नर्स मौरीन तुरंत किडनी देने को तैयार हो गई। इसके बाद मंगलवार को दोनों की सर्जरी हुई और मौरीन की किडनी उनके शरीर से निकालकर उनके पति के शरीर में ट्रांसप्लांट की गई। इस पूरी प्रक्रिया में 20 मिनट का समय लगा।
# सबसे खास तोहफा :
सर्जरी के बाद डेविड ने बताया कि, उनके शरीर में किडनी ने काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सबसे अच्छा वैलेंटाइन तोहफा हैं। मौरीन और डेविड चार बच्चों के माता पिता हैं।
from Fir Post http://ift.tt/2EoP8Vu



No comments:
Post a Comment