Wednesday, 14 February 2018

आखिर क्यों मल्लिका ने मांगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सहायता ?


बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पिछले दिनों वो अपने घर से जुड़े विवादों में फंस गई थी ,लेकिन इस बार विषय दूसरा है। इस बार वह किसी और की मदद के लिए आगे आई है। मल्लिका ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से यह मदद एक एनजीओ की सह संयोजक को भारतीय वीजा दिलाने के संबंध में मांगी है।


FANNE KHAN FIRST LOOK : ऐश्वर्या के इस लुक ने किया सबको घायल !

# ट्वीट कर मांगी मदद :

एनजीओ #FreeAGirl की सह संयोजक एवेलिन होस्केन ने भारतीय वीजा के लिए आवेदन किया था। लेकिन उनका वीजा आवेदन कई बार निरस्त हो गया, तब इसी संबंध में मल्लिका ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मदद मांगी। लम्बे अर्से से बॉलीवुड की दुनिया से बाहर रह रही मल्लिका शेरावत स्कूल फॉर जस्टिस की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। जो #FreeAGirl एनजीओ का ही एक कार्यक्रम है। जिसमें लड़कियों को शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाता है।


# विदेश मंत्री के जवाब का इंतजार :

अब इंतजार इस बात का है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मल्लिका शेरावत के इस ट्वीट का क्या जवाब देती है। उधर इस ट्वीट के बाद हमेशा की तरह यूजर्स ने मल्लिका के लिए कई तरह की टिप्पणियां की। एक यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि कहीं अपने फ़्लैट के किराए के लिए तो नहीं रो रही है।




from Fir Post http://ift.tt/2HgI0MD

No comments:

Post a Comment