Saturday, 10 February 2018

अक्सर सगाई से शादी के बीच कपल्स जरूर करते है ये गलतियां


प्यार एक अजीब चीज है। जिसका एक अहसास ही काफी है लेकिन सगाई के बाद तो प्यार परवान चढ़ने लगता है। कपल्स सगाई के बाद एक दूसरे से फोन या इंटरनेट पर बात करना शुरू कर देते हैं। इस समय दोनों पर प्यार का खुमार बढ़-चढ़कर रहता है। दोनों बस एक-दूसरे को इंप्रेस करने में लगे रहते हैं। शादी से पहले एक दूसरे को जानना समझना जरूरी होता है। 


सगाई से शादी के बीच होती है ये गलतियां:

# अक्सर कपल्स एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए अपने बारे में कुछ बातें बढ़ा-चढ़ा कर या झूठी कह जाते हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि सामने वाला शख्स अब उनके घर का ही नहीं उनकी जिंदगी का भी हिस्सा बनने वाला है, जिसे बाद में सबकुछ सही पता चल जाएगा।

# अक्सर शादी से पहले कपल्स अपने बारे में बातचीत करते हुए कुछ बातें झूठ बोल जाते हैं लेकिन ये गलत बात है. अपनी पिछली जिंदगी के बारे में आपको अपने पार्टनर से साफ-साफ बात करनी चाहिए।

# कई बार कपल्स सगाई हो जाने के बाद एक-दूसरे से मिलने-जुलने के लिए इतने बेकरार हो जाते हैं कि वो शादी तक इंतजार नहीं कर पाते। ऐसे में बात-चीत तक तो ठीक है लेकिन शादी से पहले फिजिकल रिलेशन गलत है।

# शादी के पहले एक दूसरे के बारे में इतना जानना ठीक नहीं कि शादी के बाद आप दोनों के बीच बातचीत का रोमांच ही न बचे। अगर आप अपनी हर छोटी-छोटी बात उसने शेयर करने लगेंगे।




from Fir Post http://ift.tt/2EU3fTE

No comments:

Post a Comment