Monday, 12 February 2018

भीड़ में भी अपराधियों को पहचान लेता हैं ये कमाल का चश्मा.!

चीन में एक ऐसे चश्में का अविष्कार किया गया है, जिससे अपराधियों को पकड़ने के लिए ज्यादे मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। जी हां चीनी पुलिस को रोबोट वाले ऐसे चश्में दिए गए हैं जो चेहरा पहचानने की तकनीक से लैस हैं। इससे भीड़ में भी अपराधियों की धरपकड़ करने में आसानी होगी।


खबरों के मुताबिक चश्मों को चीन के सेंट्रल डेटाबेस से जोड़ा गया है, जिसमें अपराधियों की पहचान और रिकॉर्ड दर्ज है। रोबोट वाले चश्मे को पहनकर चीनी पुलिस किसी भी अपराधी के नाम, धर्म-जाति, लिंग जैसी निजी जानकारियां आसानी से जुटा सकता है।


ऐसा बताया गया है कि चश्में में दाईं ओर के लेंस के पास एक छोटे कैमरे को लगाया गया है। जिसे एक तार के जरिए एक डिवाइस से कनेक्ट किया गया है। इस डिवाइस में एक एप है,  जिसकी मदद से पुलिस अपराधियों की पहचान कर लेती है। इस एप के जरिए पुलिस को पता चलता है कि कहीं अपराधी फरार तो नहीं है। इसके अलावा इसकी मदद से इंटरनेट पर चल रही गतिविधि के बारे में भी पता चलता है।


फिलहाल, झेंगझाउ ईस्ट के रेलवे स्टेशन में पुलिसवालों ने इसकी मदद से 7 अपराधियों को दबोचा भी है। ये अपराधी अपहरण और हिट एंड रन जैसी वारदातों में शामिल थे। साथ ही इस चश्में के इस्तेमाल से पुलिस ने 26 और अन्य लोगों को दबोचा है, जिनके पास आइडेंटिटी कार्ड नहीं थे।


from Rochak Post http://ift.tt/2F1c0v6

No comments:

Post a Comment