Friday, 25 January 2019

यहां की स्कूल में प्यार करने के लिए हर महीने मिलती हैं इतनी छुट्टी


जिंदगी की भागम-भाग भरी जिंदगी तो मानों ऐसी हो गई है कि लोगों के पास प्यार करने और अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय ही नहीं बचा हो। इन बातों में गौर करके एक निजी स्कूल ने मज़ेदार सॉल्यूशन निकाला है। दरअसल, इस स्कूल ने अपने टीचरों को हर महीने लव लीव देने की शुरुआत की है। जिससे उन्हें अपने प्यार के साथ वक्त बिताने के लिए अलग से समय मिल सके।

अपने स्कूल में पढ़ाने वाले टीचरों को हर महीने लव लीव देने की शुरूआत करने वाले इस स्कूल का नाम डिंग्लान एक्सपेरिमेंटल मिडल स्कूल है और यह चाइना के जेहिआंग शहर में स्थित है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यह मिडल स्कूल अपने टीचरों को हर महीने लव लीव के नाम पर दो हाफ डे देता है। इतना ही नहीं स्कूल ने ऐसे टीचर जो पहले से शादी शुदा हैं उनके लिए फैमिली लीव देने की शुरूआत की है। जिससे सिंगल टीचर्स जहां नए लोगों से मिल कर अपने रिलेशनशिप को मजबूत कर सकें तो वहीं शादीशुदा टीचर्स अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें।

समय की कमी के चलते बहुत से लोगों की जिंदगी या तो सिंगल रहते ही बीत जाती है या फिर जिन लोगों को जीवनसाथी मिल भी जाता है तो ऐसे पार्टनर्स के बीच अक्सर साथ में समय न बिताने और साथ घूमने-फिरने जैसी बातों को लेकर झगड़े होते रहते हैं। ऐसे में इस स्कूल ने साल 2019 के पहले महीने जनवरी 15 से ही इसकी शुरूआत की है। जिससे स्कूल के टीचरों में इस बात की काफी खुशी है।


from Rochak Post http://bit.ly/2UeesF3

No comments:

Post a Comment