LG का V40 ThinQ स्मार्टफोन भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। देश में LG V40 ThinQ स्मार्टफोन की बिक्री आज से यानी कि 24 जनवरी से शुरू हो चुकी है और बिक्री के लिए अमेजॉन इंडिया पर बुकिंग हो रही है। अमेजन से आप इस फोन को खरीद सकते हैं। LG V40 ThinQ को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में पिछले साल लांच किया गया था।
स्पेसिफिकेशन:
LG V40 ThinQ की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 5 कैमरे हैं जिनमें 3 कैमरे रियर पैनल पर और 2 कैमरे फ्रंट में आपको मिलेंगे। LG V40 ThinQ में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है, हालांकि पाई 9.0 का अपडेट भी इसमें आपको अभी से ही मिलेगा। साथ ही इस नए फोन में 6.4 इंच की क्वॉड एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440×3120 पिक्सल का बताया जा रहा है।
अन्य फीचर्स:
इस फोन में OLED फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 का है। इसकी डिस्प्ले को सुरक्षित रखने हेतु कम्पनी ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। जबकि इस नए फ़ोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज है।
from Fir Post http://bit.ly/2RdUE2X


No comments:
Post a Comment