Friday, 25 January 2019

सड़क किनारे काम करने वाले इस शर्टलेस लड़के की पॉपुलरटी सोशल मीडिया वायरल

अभी तक आपने शर्टलेस अंदाज में सिर्फ सलमान खान को ही पॉपुलर होते देखा रहा होगा, लेकिन सलमान के ही अंदाज में एक लड़का उनको टक्कर देता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि कई लड़कियां तो सिर्फ इसकी मसल्स और एब्स को छूने व देखने के लिए उसके पास चली आती हैं। यही कारण है कि इन दिनों इस शर्टलेस लड़के की पॉपुलरटी काफी तेजी से बढ़ रही है और सोशल मीडिया में इसकी फोटो वायरल हो रही है।


इस हैंडसम लड़के का नाम सिहयु नियो है और यह मलेशिया के क्वेंटेन शहर का रहने वाला है। इस लड़के की सबसे अलग बात यह है कि यह शर्टलेस होकर अपने एब्स और मसल्स को दिखाते हुए सड़क के किनारे चिकन बेचने का काम करता है। लड़के के इस अनोखे अंदाज के कारण ही लड़कियां इसकी दीवानी हो रही हैं।


सिहयु नियो, की इस मीट शॉप में पर मलेशिया की पॉपुलर डिशेज़ में से एक बक क्वा (Bak Kwa) बेचा जाता है। नियो के इस काम में उनकी मां भी हाथ बंटाती हैं। बता दें कि नियो की इसी शॉप के अलावा भी एक शॉप है जहां पर वो सी-फूड सेल करता है।


मीडिया रिपोर्टस की मानें तो सिहयु नियो अपने काम को पूरे डेडिकेशन के साथ करता है। इसके अलावा उसके दुकान की पहचान ज्यादा लोगों तक पहुंच सके इसके लिए वह अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी दुकान और खुद की शर्टलेस तस्वीरें पोस्ट करता है। साथ ही इस बात की भी गारंटी देता है कि उसकी दुकान के सभी फूड सेफ, स्वादिष्ट और हाइजिन हैं। यही वजह है कि नियो की पॉपुलरटी दूसरे लोगों के साथ-साथ लड़कियों के बीच काफी तेजी से बढ़ रही है।


from Rochak Post http://bit.ly/2FOtBtv

No comments:

Post a Comment