माधुरी दीक्षित का बॉलीवुड में बड़ा नाम है। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी अगली आने वाली फिल्म कलंक को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म इसी 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में उनकी इसी फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया गया है। गाने के बोल है ‘तबाह हो गए’। जिसको माधुरी के फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है।
गाएंगी माधुरी दीक्षित:
माधुरी दीक्षित बहुत जल्द सिंगिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। उन्होंने मिड डे से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘वो पहली बार गाना गा रही हैं। वो एकदम प्रफेशनल लेवल के साथ गाना आएंगी। वो एक एल्बम के लिए अपनी आवाज देंगी। ये एल्बम इस साल रिलीज होगा।’
एल्बम होगा रिलीज़:
माधुरी दीक्षित ने एल्बम के लिए अपना गाना रिलीज कर लिया है। लेकिन कलंक के प्रमोशन और बाकी कमेंटमेंट के कारण उन्होंने इस वीडियो के लिए शूटिंग नहीं की है।’ माधुरी दीक्षित ने इससे पहले भी वो अपनी फिल्म गुलाब गैंग के लिए गाना गा चुकी हैं। लेकिन वो पहली बार पॉप सिंगिंग करती हुई दर्शकों को लुभाएंगी।
from Fir Post http://bit.ly/2P5ZMq4




No comments:
Post a Comment