अगर आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद नहाने की आदत है तो आपके लिए यह बुरी खबर हो सकती है। वास्तव में भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से ब्लड का प्रवाह पेट से शरीर के अन्य हिस्सों में होने लगता है जिसके कारण पाचन क्रिया सुस्त पड़ जाती है और खाना बहुत देर से पचता है।
क्या कहता है आयुर्वेद
बड़े बुजुर्गों के अनुसार हमें हर काम को सही समय पर करना चाहिए। कोई भी काम गलत समय पर करने से शरीर को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने के बाद शरीर का अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है और यह पाचन में मदद करता है। लेकिन भोजन करने के ठीक बाद नहा लेने से शरीर का तापमान कम हो जाता है और इसके कारण पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है।
क्या कहता है मॉडर्न साइंस
मेडिकल साइंस के अनुसार नहाने के बाद शरीर का तापमान कम हो जाता है। चूंकि शरीर धीरे धीरे ठंडा होने लगता है जिसके कारण पाचन में सहायता के लिए शरीर के मानक तापमान को बनाए रखने में कठिनाई होती है। इसके परिणामस्वरुप ब्लड का प्रवाह शरीर के अन्य भागों में होने लगता है जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। भोजन न पचने के कारण व्यक्ति को बेचैनी होती है और उसे एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो जाती है।
from Rochak Post https://ift.tt/2VFTgK2





No comments:
Post a Comment