Saturday, 19 October 2019

पुरानी से पुरानी चोट के निशान को कुछ ही हफ्तों में साफ कर देंगे ये घरेलू नुस्खे


बचपन में कई ऐसी चोट लग जाती है जिनका निशान बढ़ती उम्र में भी कम नहीं होता। चोट लगने पर लोग कई क्रीम्स और लोशन का इस्तेमाल करते है जिससे जख्म तो ठीक हो जाता है लेकिन निशान नहीं जाता। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग मार्कीट से मिलने वाले तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन कुछ घरेलू तरीके अपनाकर भी चोट के निशान से कुछ ही हफ्तों में छुटकारा पाया जा सकता है।

1. नींबू सबसे प्रभावी नैचरल ब्लीचिंग एजेंट है। नींबू डेड स्किन सेल्स को हटाता है और नई स्किन के विकास को बढ़ावा देता है। घाव के निशान को कम करने के लिए रूई को नींबू के रस में डुबा लें और निशान पर रगड़ें। एक सप्ताह तक रोज ऐसा करें। टमाटर और आलू भी नैचरल ब्लीचिंग एजेंट हैं जो निशान को कम करने में मदद करते हैं।


2. एलोवेरा का गुद्दा निकाल लें। फिर इससे चोट के निशान वाली जगह पर लगाकर मसाज करें। इस प्रक्रिया को रात को इस्तेमाल करें। मसाज करने के बाद सो जाएं। इससे अच्छा परिणाम मिलेगा। चेहरे के बाकी के दाग-धब्बो के लिए भी यह जादुई नुस्खा है।

3. वैसे तो आप अकेले खीरे का रस निशान पर लगा सकते है। इसस न केवल दाग गायब होगा बल्कि चेहरे की रंगत भी निखरेगी। इसके अलावा खीरे के रस में प्याज का रस मिलाएं और दाग पर लगाएं। दिन में इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं। इससे करने से चेहरे पर मौजूद दाग जल्दी ही गायब हो जाएंगे।



4. चेहरे पर चोट के निशान को कम करने या पूरी तरह ठीक करने के लिए चंदन पाउडर अच्छा घरेलू नुस्खा है। इसे गुलाब जल में मिला लें और साथ में दो चम्मच दूध भी डाल लें। इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर निशान पर लगाएं। एक घंटा सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धोएं। कई दिनों तक लगातार ऐसा करने से धीरे धीरे चोट का निशान कम होने लगेगा।


from Rochak Post https://ift.tt/31rEA2t

No comments:

Post a Comment