Saturday, 19 October 2019

हनुमान जी को क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर, इसके पीछे भी है एक बड़ा राज


भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी को कलयुग में सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता के रूप में माने जाते हैं। हनुमान जी की पूजा अर्चना में सिंदूर का बहुत ही अधिक महत्व माना जाता हैं भगवान का पूरा श्रृंगार सिंदूर से ही किया जाता हैं, वही ज्योतिष ज्ञानियों की माने तो हनुमानजी को सिंदूर लगाने के पीछे एक कथा प्रचलित हैं।

क्यों चढ़ाया जाता हैं सिंदूर:

एक बार हनुमान जी ने माता सीता को मांग में सिंदूर लगाते हुए देखा तब उन्होंने देवी सीता मां से पूछा कि वे मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं सीता जी ने हनुमान को उत्तर देते हैं कहा वे अपने स्वामी, पति श्रीराम की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं।

हनुमान जी ने सोचा कि थोड़ा सा सिंदूर लगाने का इतना लाभ मिलता हैं तो वे पूरे शरीर पर सिंदूर लगाएंगे। इससे मेरे आराध्य प्रभु श्रीराम हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे।

यही सोचकर उन्होंने पूरे शरीर पर सिंदूर लगाना प्रारंभ कर दिया और तभी से श्री राम के परम भक्त हनुमान को सिंदूर चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई।



from Fir Post https://ift.tt/35P7mNQ

No comments:

Post a Comment