कई बार लोग बिना पानी के दवाई या गोली लेने की कोशिश करते है। यह आपके गले में फंसकर आपकी सांस रोक सकती हैं बल्कि यह आपके लिए और भी ज्यादा घातक साबित हो सकती है। दवा को पानी से लेने की सलाह इसलिए दी जाती है ताकि इसे निगलने में आसानी हो और यह आपकी भोजन नलिका में न फंसे। अगर आप बिना पानी के दवा निगलते हैं तो इसे भोजन नलिका में फंसने की संभावना बढ़ जाती है, जिसके कारण आपको दिक्कत हो सकती है।
पानी के बिना दवाई लेने की कोशिश:
भोजन नलिका में दर्द की नसों की गैरमौजूदगी के कारण आपको तुरंत इसके लक्षण नहीं दिखाई देंगे। लेकिन अगर कोई दवा नीचे जाने के लिए अपना रास्ता नहीं बना पाती है तो यह भोजन नलिका के नाजुक ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकती है।
दवा के ऊतकों को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में डिहाइड्रेशन और अल्सर की शिकायत हो सकती है। अगर आप ऑस्टियोपोरोसिस के लिए दवा ले रहे हैं या फिर एंटी-बायोटिक ले रहे हैं तो परिणाम और भी ज्यादा घातक हो सकते हैं।
किसी भी व्यक्ति को दवा खाते वक्त 250 एमएल पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा आपको हमेशा दवा लेते वक्त या तो खड़े होना चाहिए या फिर बैठकर दवा लेनी चाहिए।
अगर आप लेटकर दवा लेंगे तो आपका दम भी घुट सकता है। इसी कारण से आपको सोने से 15 मिनट पहले दवा लेने की सलाह दी जाती है ताकि गोली आराम से आपकी भोजन नलिका से निकल जाए।
from Fir Post https://ift.tt/2OXgmdY


No comments:
Post a Comment