Thursday, 17 October 2019

ऑनलाइन डेटिंग करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें ये बातें, नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार


आजकल लड़के-लड़कियां इंटरनेट पर डेटिंग करके अपना जीवनसाथी ढूढ़ लेते हैं। एक तरह से ये तरीका अच्छा है, मगर इसके साथ कुछ मुश्किलें भी जुड़ी हैं। इंटरनेट पर आप आसानी से धोखा खा सकते हैं, इसलिए इंटरनेट पर डेटिंग करते समय आपको प्यार में अंधा नहीं होना चाहिए, बल्कि अलर्ट होकर सामने वाली की प्रोफाइल और पर्सनली उससे मिलकर उसके बारे में सारी जानकारी जुटानी चाहिए।

इंटरनेट पर डेटिंग:

# विदेशों में यह सब काफी कॉमन हो लेकिन अब अपने देश में भी ऑनलाइन डेटिंग का क्रेज कम नहीं है। बेशक इससे मनचाहा साथी मिल जाता है परंतु इस वर्चुअल वर्ल्ड में छल करने वालों की भी कमी नहीं है।

# अक्सर समाचार पत्रों और चैनल्स में ऑनलाइन डेटिंग के जरिए पहले दोस्ती और फिर धोखे की खबरें सुर्खियों में नजर आती है, इसलिए खुद को धोखे से बचने व सुरक्षित रहने के लिए आपको ही जागरूक होना पड़ेगा।

# कुछ साइट्स है जो यह निर्णय करती हैं कि आप किससे मिलें, जबकि कुछ साइट्स आपको आवश्यक डेट के बारे में सलाह देती हैं। सबसे जरूरी बात आप इन साइट्स की कीमत को जरूर चेक कर लें।

# सही प्रोफाइल बनाना भी ज़रूरी है। ऑनलाइन प्रोफाइल बनाते समय अपनी उम्र, बैकग्राउंड या आदतों के बारे में झूठी जानकारी देने से बचना चाहिए।

# आप जिस साइट पर ऑनलाइन डेट करना चाहते है वह अच्छी है कि नहीं ये भी चेक कर लें। आप पहले इन साइट्स की कंडीशन को पढ़े और फिर उनमें से एक साइट को चुनें।



from Fir Post https://ift.tt/2OXsjjD

No comments:

Post a Comment