Thursday, 17 October 2019

मंदिर में भगवान की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, हो सकती है बर्बादी


भगवान की मूर्ति घर में इस प्रकार से रखनी चाहिए जिससे इनके पीछे का भाग यानी पीठ दिखाई नहीं दे। क्योंकि भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता है इस कारण से मूर्ति के पिछले भाग को कपड़े से ढ़ककर या दीवार से लगाकर रखना चाहिए क्योंकि अगर पीठ दिखती है तो कुछ ना कुछ अनिष्ट हो सकता है।

इन नियमों का करें पालन:

# पूजा स्थल में एक ही भगवान की दो तस्वीर रखना कष्टकारी होता है और खासतौर पर दोनों मूर्तियां आस-पास या आमने सामने हों, क्योंकि इस वजह से घर में नकारात्मक उर्जा का संचार होना शुरू हो जाता है।

# भले ही किसी मूर्ति में आपकी गहरी आस्था हो, लेकिन मूर्ति खंडित हो गयी हो या उसकी चमक फीकी पड़ गयी हो तो उसे घर से निकाल दें या फिर विसर्जित कर दे क्योंकि वास्तुशास्त्र के अनुसार खंडित और आभाहीन मूर्तियों के दर्शन से हानि होती है।

# पूजा स्थल पर भगवान की ऐसी मूर्ति रखें जिनका मुख सौम्य और हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हो वहीं ऐसा भी कहते हैं कि रौद्र और उदास मूर्ति घर में रखने से नकारात्मक उर्जा का संचार होना शुरू हो जाता है।



from Fir Post https://ift.tt/2IWXpnO

No comments:

Post a Comment