Monday, 14 October 2019

बदलते मौसम में इन तीन साग को खाकर, रखे खुद को स्वस्थ एवं तंदरुस्त


जैसा कि हम सब जानते हैं कि नवंबर का महीना शुरू होने वाला है। इसके साथ ही गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम में यह बदलाव जहाँ एक तरफ सबके चेहरे पर खुशियां बिखेरता है, वही दूसरी तरफ बदलते मौसम में बीमारी होने खतरा भी बढ़ जाता है। परन्तु इसका यह मतलब नही है कि इन बीमारियों से खुद को बचाया नही जा सकता है। अगर बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान दिया जाए, तो चुटकियों में इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में सही ढंग से धूप न निकलने की वजह से शरीर मे रक्त का संचार ठीक ढंग से नही ही पाता है, जो कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है, यही वजह है कि इस मौसम में साग वाली सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती, जिससे रक्त के संचार को सुचारू रूप से किया जा सके। आज के इस पोस्ट में हम आपको यही बताने जा रहे है कि कौन से साग को खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस साग में कौन से गुण पाए जाते हैं......

1. सरसो का साग


सरसो के साग में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, कैलोरी, विटामिन ए, सी, डी, बी12, मैग्नीशियम, आयरन एवं कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। सरसो साग स्वाद से भरपूर होता है, साथ ही इसमे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर कर के इसे रोगों से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है।

2. बथुए का साग


बथुए के साग में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस एवं विटामिन की अधिकता पायी जाती है। साथ ही बथुए का साग औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से गैस, कब्ज एवं पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है, साथ ही यह गुर्दे एवं पथरी की समस्या से भी निजात दिलाता है।

3. चने का साग


इसमे कॉर्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन एवं फाइबर पाया जाता है। चने का साग स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत पौष्टिक भी होता है। इसका सेवन डायबिटीज, कब्ज एवं पीलिया जैसी बीमारियों को दूर करने में सहायक हो सकता है।


from Rochak Post https://ift.tt/2INO81a

No comments:

Post a Comment