Sunday, 20 October 2019

सांप या बिच्छू के काटने के बाद ऐसा करना खतरनाक होता है

बिच्छू एक ऐसा प्राणी है जिसके डंक मारने से इंसान को इतना असहनीय दर्द होता है कि वो तड़पने लगता है। कभी कभी तो बिच्छू के ज्यादा जहरीले होने के कारण मरीज की मौत तक हो जाती है। वैसे तो ऐसी खतरनाक प्रजातियां बहुत कम होती है जो इंसान को मार दे पर इनके डंक में काफी जहर होता है। आपको अगर बिच्छू काट ले तो आप क्या करोगे? आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा होने के बाद इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए....


हमारे यहां अक्सर बूढ़े बुजुर्ग ये बात बताते हैं कि सांप या बिच्छू के काटने के बाद कपड़े से कसकर बांधने से जहर नहीं फैलता है। जबकि ये बिल्कुल गलत है ऐसा करना खतरनाक होता है। ऐसा करने से शरीर में खून का बहाव रुक जाता है और लकवा मारने की संभावना बढ़ जाती है।


ध्यान रहे कि जिस जगह पर बिच्छू ने काटा है उस जगह को अच्छी तरह से पानी से धोना चाहिए और डॉक्टर ते पास जाकर तुरंत इलाज कराना चाहिए। अगर आपने तुरंत इलाज ना किया और दवा ना ली तो आपके शरीर में इंफेक्शन भी हो सकता है।


पुरानी प्रथा चली आ रही है कि हम सांप या बिच्छू के काटने पर अस्पताल ना जाकर किसी ओझा या बाबा के पास जाकर झड़ाते है। जिससे कभी-कभी मरीज की मौत भी हो जाती है। इसलिए सीधे अस्पताल जाना चाहिए।


from Rochak Post https://ift.tt/2J6fTT5

No comments:

Post a Comment