वास्तुशास्त्र के अनुसार व्यक्ति का कार्य क्षेत्र उसका आफिस तथा वो जहां बैठकर अपना रोजगार कमाता है दक्षिण दिशा को संबंधित करते हैं। इस दिशा से जुड़ी हर वस्तु व्यक्ति के आर्थिक जीवन को प्रभावित करती है चाहे वो बैठने वाली सीट ही क्यो ना हो। कुछ इस तरह की कुर्सी पर बैठकर कारोबार करने से या आफिस में बैठने से व्यक्ति का समय खराब हो सकता है।
कुर्सी का रंग भी बदल सकता है आपका भाग्य:
# काले रंग के आसन लगी हुई काली कुर्सीयों का इस्तेमाल करने से व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे होते हैं।
# भुरे अथवा नीले रंग की कुर्सी पर बैठने से अत्यधिक हानि अथवा लाभ की संभावनाएं बनती हैं। हरे रंग की कुर्सी पर बैठकर कार्य व्यापार करने से धन का आगमन बढ़ता है।
# अगर आपके भी बैठक की कुर्सी भुरी, काली, नीली या लोहे अथवा अल्मिनियम की बनी है तो ये उपाय करके आप भी अपने रोजगार और धन के आगमन को बढ़ा सकते हैं।
# लाल रंग का आसन अथवा कुशन प्रयोग करने से जल्दी प्रमोशन होता है और बिजनेस अच्छा चलता है। हरे रंग का आसन अथवा कुशन इस्तेमाल करने से धन का आगमन बढ़ता है और रोजगार में विस्तार होता है।
# पीले रंग का कुशन इस्तेमाल करने से रोजगार से बाधाएं दूर होती हैं। सफेद रंग की कुशन इस्तेमाल करने से कार्य स्थल से समस्याएं खत्म होती हैं।
from Fir Post https://ift.tt/32y1DtX


No comments:
Post a Comment