Sunday, 13 October 2019

ऑनलाइन ऑर्डर में भारतीय लोगों की पहली पसंद है ये डिस


बात अगर खाने की हो तो ज्यादातर भारतीयों को खाने में पिज्जा बर्गर ही पसंद आता है। आपको हर चौराहे पर इनकी दुकानें देखने को मिल जाएगी। बच्चों के साथ-साथ युवा और बूढ़े लोग भी फास्ट फूड बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन वहीं ऑनलाइन आर्डर के मामले में लोगों की पसंद बिल्कुल अलग है। दरअसल, एक सर्वे के मुताबिक पिछले दो सालों से चिकन बिरयानी देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन ऑर्डर की जाने वाली डिश बन गई है।

FICCI-PwC की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018 में चिकन बिरयानी ने ऑनलाइन ऑर्डर फूड इंडस्ट्री में लगभग 2,500 करोड़ का व्यापार किया था। वहीं नेशनल रेस्ट्रॉं असोसियेशन ऑफ इंडिया की इसी साल मई के महीने में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक 2018-19 में ओवरऑल इंडियन फूड सर्विस डिलीवरी इंडस्ट्री ने 4.23 लाख करोड़ का व्यापार किया था।

 ऑनलाइन फूड ऑर्डर और डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी की के अनुसार  सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले टॉप-5 फूड में चिकन बिरयानी के अलावा मसाला डोसा, बटर नान, तंदूरी रोटी और पनीर बटर मसाला शामिल हैं. हालांकि लोगों ने इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक ‘सर्च’ पिज्जा को किया है लेकिन ऑर्डर के मामले में चिकन बिरयानी नंबर वन है।बता दें स्विगी से औसतन हर 3.5 सेकेंड में एक बिरयानी ऑर्डर की गई थी। इसमें पहले नंबर पर हैदराबादी बिरयानी विथ चिकन और दूसरे नंबर पर मटन था।

बता दें चिकन बिरयानी 6 सदियों पुरानी डिस है, समय-समय पर इसमें एक्सपेरिमेंट होते रहे और इसमें कई बदलाव होते गए। फिलहाल इसमें करीब 40 तरह की रेसिपी बनाई जाती है और हर रेसिपी लोगों को उतना ही पसंद आती है।


from Rochak Post https://ift.tt/33qAyc7

No comments:

Post a Comment