गुलकंद फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल होता है, जिसे हम भोजन के बाद खाते हैं। गुलकंद में कई पौष्टिक तत्व है, जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। हर दिन एक चम्मच गुलकंद खाने से आपका चेहरा हमेशा खिला रहेगा। इलके अलावा मधुमेह के रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। गुनकंद को आप अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
असरदायक है रोज गुलकंद:
गुलकंद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो हमारे शरीर के बैक्टीरिया को मारते हैं और चहरे के दाग-धब्बों को ठीक करते हैं।
गुलकंद चहरे से पूराने दाग-धब्बों के निशानों को भी साफ करने में मदद करता है हालांकि, इसमें एक लंबा वक्त लग सकता है।
इसके अलावा चहरे पर बार-बार हो रहे मुंहासे को भी रोकने में यह कारगर इलाज साबित होता है। आप गुलकंद को डिनर और लंच के बाद आधा-आधा चम्मच खा सकते हैं।
दूध और गुलकंद प्राकृतिक शीतल तत्व है। गुलकंद में डले गुलाब के पत्तों में प्राकृतिक शीतलता होती है, इसलिए इसे खाने के बाद आनंददायक नींद आती है।
इससे शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार गुलाब की पंखुड़ियां आपकी सेक्शुअल क्षमता और इच्छाशक्ति बढ़ाती है।
from Fir Post https://ift.tt/2MIOB5Y


No comments:
Post a Comment