हम बात कर रहे हैं औरंगाबाद के तारा पान सेंटर में बिकने वाले कोहिनूर पान की। खास तौर पर यह पान कपल के लिए बनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पान को खाने से कपल में प्यारा बढ़ता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि इस पान का असर दो दिन तक रहता है। आमतौर पर पान की कीमत 10, 20 या फिर 100 रुपए होती होगी, लेकिन इस पान की कीमत 5000 रुपए है। सुनकर शायद आपको यकीन नहीं हो रहा हो, लेकिन यह सच है। शायद इसलिए इसका नाम भी कोहिनूर रखा गया है।
पान को महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए यह पान अलग अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। यह खास पान कस्तूरी और केसर से बनता है। इसमें एक तरह का लिक्विड पड़ता है, जो पश्चिम बंगाल से मंगाया जाता है। इस पान को बनाने वाले मोहम्मद सरफुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वो ये पान अनमैरिड कपल को नहीं देते हैं। इसे लोग 'देसी वाइग्रा' के नाम से भी जानते हैं।
from Rochak Post https://ift.tt/2BdFkh2




No comments:
Post a Comment