Wednesday, 16 October 2019

देशद्रोह केस के खिलाफ नसीरुद्दीन समेत कई सेलेब्स ने कहा, 'हमारी आवाज दबा नहीं सकते'


हाल ही में कुछ समय पहले 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद 3 अक्टूबर बिहार की एक अदालत के आदेश पर इन सभी हस्तियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। सोमवार को इन हस्तियों ने एक नया पत्र जारी करते हुए कहा है कि उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।

देशद्रोह का केस क्यों?

180 हस्तियों में नसीरुद्दीन शाह और रोमिला थापर के अलावा लेखिका नयनतारा सहगल, डांसर मल्लिका साराभाई और गायक टीएम कृष्णा का नाम भी शामिल है। उन्होंने पत्र में लिखा है, "हमारे सास्कृतिक समुदाय के 49 सहयोगियों के खिलाफ इसलिए एफआईआर की गई, क्योंकि उन्होंने समाज के सम्मानित सदस्यों के रूप में हमारे देश में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर कर अपना फर्ज निभाया था।"


सरकार ने खारिज किए थे आरोप

इन 49 हस्तियों ने 23 जुलाई को मोदी के नाम खुला पत्र लिखा था। इसमें मुस्लिम, दलित और अन्य समुदायों के खिलाफ भीड़ द्वारा की जा हिंसा पर रोक लगाने की मांग की गई थी। पत्र में प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा गया था, "मई 2014 के बाद से जबसे आपकी सरकार सत्ता में आई, तब से अल्पसंख्यकों और दलितों के खिलाफ हमले के 90% मामले दर्ज हुए।




from Fir Post https://ift.tt/2oP76Oa

No comments:

Post a Comment