Friday 28 February 2020

प्यार में पड़ने के बाद लड़कों में भी आना शुरु हो जाते हैं ऐसे बदलाव, जानिए


प्यार एक अलग ही अहसास है। प्‍यार में पड़ने के बाद लड़कों और लड़कियों दोनों की ही कुछ आदतों में बदलाव आ जाता है। क्‍या आप जानते हैं कि प्‍यार में पड़ने के बाद लड़के क्‍या काम करने लग जाते हैं और उनमें क्‍या बदलाव आते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि प्‍यार में पड़ने के बाद लड़के क्‍या काम करने लगते हैं।

आने लगते है ऐसे बदलाव:

# लड़कों की आदत होती है कि वो हर जगह हर काम में देरी से पहुंचते हैं। समय की पाबंदी तो उनकी डिक्‍शनरी में होती ही नहीं है। हमेशा लेट लतीफ कहे जाने वाले लड़के प्‍यार होते ही अपने समय का बहुत ध्‍यान रखने लगते हैं।


# पहले जो लड़के अपने दोस्‍तों को खूब पार्टी दिया करते थे वो रिश्‍ते में पड़ने के बाद कंजूस हो जाते हैं। दोस्‍तों पर खर्च करने से पहले वो दस बार सोचने लगते हैं। आखिर उनका जबे खर्च दोगुना जो हो जाता है।

# इस बात में तो कोई शक नहीं है कि रिश्‍ते में पड़ने के बाद लड़के और लड़कियां दोनों ही बहाने बनाना सीख जाते हैं। लड़के भी प्‍यार में पड़ने के बाद बहाने बनाना सीख ही लेते हैं।


# रिलेशन‍शिप में पड़ते ही लड़के कई आर अपनी गर्लफ्रेंड या पार्टनर के बारे में सोच-सोचकर अकेले ही मुस्‍कुराने लगते हैं। ऐसा करते वक्‍त उन्‍हें अपने आसपास के लोगों की कोई परवाह नहीं होती है।



from Fir Post https://ift.tt/3anWJDt

No comments:

Post a Comment