Monday, 2 March 2020

बुढ़ापे में जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स


अक्सर उम्र के साथ जोड़ो में दर्द की समस्या बढ़ती जाती है और समय रहते इसका इलाज करवाना अति आवश्यक होता है। आम तौर पर लोग इसका सही से देखभाल नहीं करते हैं, पर सही देखरेख में इसका इलाज संभव है। दवाइयों के अलावा आर्थराइटिस के मरीजों को अच्छे खानपान की भी जरूरत होती है।

इन चीजों का करें सेवन:

# फैटी फिश: सेलमन, कोड, टूना जैसी मछलियां फैटी फिश हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और निटामिन डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मांसपेशियों के सूजन को दूर करने में ये काफी लाभकारी होता है।

# हल्दी: इससे जोड़ों का दर्द कम होता है। आर्थराइटिस के मरीज अपनी डाइट में हल्दी जरूर शामिल करें। इसके अलावा कास्टर औयल में मिलाकर हल्दी को अपने जोड़ों पर भी लगा सकते हैं।

# लहसुन:इस बीमारी में लहसुन काफी असरदार होता है। इसके सेवन से जोड़ के दर्द में खासा आराम मिलता है।

# फल और सब्जियां: फल और सब्जियों में डाइजेस्टिव एंजाइम्स, एंटी-इंफ्लामेट्री कंपाउंड शामिल होते हैं, जो आर्थराइटिस की समस्या को दूर करते हैं।



from Fir Post https://ift.tt/2PC4QEn

No comments:

Post a Comment