Sunday 15 March 2020

एनीमिया से लेकर कैंसर के इलाज में सहायक है अंगूर का सेवन, जानें कमाल के फायदे


अगर अंगूर का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो ज्यादा फायदा मिलता है। अंगूर खट्टा-मिठा होता है लेकिन शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, मैगनेशियम और आयरन मौजूद होता है जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने में सहायत करता है। साथ ही अंगूर में शुगर की मात्रा बिल्कुल भी नहीं पाई जाती है।

अंगूर के सेवन के फायदे:

# माइग्रेन: अंगूर माइग्रेन में काफी असरदार होता है। प्रतिदिन इसका जूस पीने से माइग्रेन का दर्द कम होने लगता है।


# एनीमिया: जब शरीर में खून की कमी हो जाए तो उसे एनीमिया कहते है। एनीमिया का बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए अंगूर सबसे अच्छा तरीका है। रोजाना खाली पेट अंगूर का सेवन करें।

# हार्ट अटैक: अंगूर हार्ट अटैक के मरीजों के लिए काफी लाभकारी होता है। ये एसप्रिन की गोली की तरह काम करता है क्योंकि एसप्रिन की गोली शरीर में खून के थक्के जमने नहीं देती जिससे हार्ट ठीक रहता है।


# कैंसर: अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल मौजूद होते है जो शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर और फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।



from Fir Post https://ift.tt/38O1GUI

No comments:

Post a Comment