1. कई लोगों को आदत होती हैं कि वो सुबह उठते ही तेज गर्म पानी से नहा लेते हैं। ऐसा करने वाले लोगों के चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं।
2. जो लोग जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर सुबह का नाश्ता मिस कर देते हैं उन लोगों में भी उम्र से पहले ही बुढ़ापा दिखने लगता है। नाश्ता मिस करने की वजह से आपका शरीर कई घंटे भूखा रहता हैं। जिसकी वजह से शरीर को पूरी एनर्जी नहीं मिल पाती हैं और शरीर थका-थका रहता है। कई बार तो ये आदत आपको कई गंभीर बिमारियों की चपेट में भी ला सकती हैं।
3. देर तक सोने की वजह से आपके सारे काम लेट हो जाते हैं। जिसकी वजह से आप तनाव में आते हैं। आपकी सुबह की शुरुआत तनाव से होती है जिसकी वजह से शरीर असंतुलित हो जाता है और आप बदहजमी और पेट दर्द की समस्या से परेशान हो जाते हैं।
4. कुछ लोगों की आदत होती हैं कि वो सुबह उठते ही सबसे पहले सिगरेट पीते हैं। ऐसा करने वाले लोगों की सेहत पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। इस बुरी आदत की वजह से इंसान कम उम्र में भी ज्यादा उम्र का दिखने लगता है।
from Rochak Post https://ift.tt/2v1MFRs



No comments:
Post a Comment