Monday 16 March 2020

Motorola ने लांच किया Razr शानदार फीचर स्मार्टफोन, जानें इसकी कीमत


स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr को आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से कंपनी ने इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट नहीं रखा है। इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम करके लॉन्च किया जाएगा। इसे पिछले दिनों ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है।

स्पेसिफिकेशन:

भारत में इसे 1 लाख रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। फोन का लुक और डिजाइन पिछले दिनों भात में लॉन्च हुए फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip की तरह ही है। Motorola पिछले दशक में लोकप्रिय रहे अपने आइकॉनिक फोल्डेबल फोन Motorola Razr को ही फोल्डेबल स्क्रीन के साथ पेश कर रहा है। आप इस सेकेंडरी डिस्प्ले का इस्तेमाल करके म्यूजिक प्ले भी कर सकते हैं और फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।

अन्य फीचर्स:

Moto Razr में ड्यूल स्क्रीन दी गई है। इसके मेन स्क्रीन का रिजोल्यूशन 876x2142 पिक्सल दिया गया है। इसमें 6.2 इंच का Flex View डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसकी सेकेंडरी स्क्रीन 2.7 इंच की दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 16MP का प्राइमरी मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।



from Fir Post https://ift.tt/3d506kv

No comments:

Post a Comment