भारत में कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित हुए लोगों का अब तक का कुल आंकड़ा 1 लाख 12 हजार से अधिक हो गया है। इनमें से 3 हजार 435 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। स्वास्थय मंत्रालय ने गुरुवार सुबह आंकड़े जारी करते हुए कहा, "अब तक कुल 1 लाख 12 हजार 359 लोग कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आए हैं, जिनमें से 3 हजार 435 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है।"
मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में 63 हजार 624 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 45 हजार 299 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, अंडमान एवं निकोबार दीप समूह और अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम देश मे कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 2 हजार 602 हो गई है, जिनमें से 1 हजार 640 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में 53 लोगों की मौत हुई है। असम में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 170 पहुंच गई है। इनमें से 48 को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 4 की मौत यहां देखने को मिली है।
उधर बिहार में यह आंकड़ा 1 हजार 674 पहुंच चुका है, जिनमें से 571 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी गई है, जबकि 10 लोगों की मौत की खबर है। चंडीगढ़ में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 202 पहुंच गई है। 57 को डिस्चार्ज किया गया। यहां तीन की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में यह आकड़ा 115 पहुंच चुका है, 59 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इस बीच दादर नगर हवेली से सिर्फ एक व्यक्ति की इस वायरस से पीड़ित होने की खबर है।
राजधानी दिल्ली में आकड़ा तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 11 हजार 88 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 5 हजार 193 लोगों को अब तक अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। हालांकि, 176 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है।
from Fir Post https://ift.tt/3e5g3Hb




No comments:
Post a Comment