1. सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। पानी पीने के बाद 20 से 30 मिनट की वॉक जरुर करें। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा, और कब्ज की समस्या नहीं होगी।
2. रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
3. सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट 4 से 5 भीगे हुए बादाम खाएं। ऐसा लगातार 10-15 दिन करने से कब्ज से छुटकारा मिल जाता है। आप चाहें तो रात सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भी सुबह पेट साफ होने में कोई परेशानी नहीं होगी।
4. पुराने जमाने में लोग रात को खाने के बाद गुड़ जरुर खाया करते थे। जिस वजह से उन लोगों को पेट संबंधित परेशानियों का सामना आज से कम करना पड़ता था। डिनर के 1 घंटा बाद गर्म दूध में गुड़ डालकर पीने से भी इस समस्या से छुटकारा मिलता है।
5. अगर समस्या बहुत ज्यादा है तो सोते समय अरंडी के तेल को हल्के गर्म दूध में मिलाकर पी सकते है। इससे पेट साफ होता है और आपको कब्ज की समस्या नहीं होती।
6. ईसबगोल कब्ज के लिए रामबाण इलाज है। आप इसका प्रयोग दूध या पानी के साथ, रात को सोते वक्त कर सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाती है। दहीं में ईसबगोल का सेवन करने से पेट खराब यानि लूस मोशन की प्रॉब्लम ठीक होती है।
7. फलों में अमरूद और पपीता कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है। इन्हें सुबह खाली पेट खाने से पेट की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। यदि आपका पेट रुटीन में साफ होगा तो इसका साफ असर आपके चेहरे पर भी दिखेगा। अमरूद और पपीता के साथ-साथ आप अनार, संतरे और केले का सेवन भी एक बेहतर ऑपशन है।
8. कब्ज की समस्या अक्सर हमारे गलत खान-पान के चलते आंतड़ियों में कसाव पैदा हो जाता है। अलग-अलग सब्जियों से बने सूप का सेवन आंतड़ियों को हील-अप कर पेट की समस्त परेशानियों जैसे कब्ज, पेट की गैस, पेट में हल्की-हल्की दर्द रहना और न जाने कितनी परेशानियों को दूर करता है।
from Rochak Post https://ift.tt/2LC2rqQ






No comments:
Post a Comment