Saturday, 23 May 2020

राशिफल: आज कौनसा आपको देगा लाभ, जानिए किस काम में होगी हार


हर इंसान अपने जीवन में सफल होना चाहता है। आज के समय में लोग राशिफल देखने के बाद दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का राशिफल।

आज का राशिफल:

मेष : आज का दिन आपके लिए आर्थिक समृद्धि दिलाने वाला सिद्ध होगा। इसी के साथ दूर स्थल से आपका कम्युनिकेशन बढ़ेगा। आज नई शुरुआत के लिए सक्रिय होंगे।

वृष : आज खानपान संबंधी सुख मिलेगा। इसी के साथ कोई पुरानी व बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी। किसी भी जगह पहले किए गए निवेश के कारण अभी लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन : आज प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट का अनुभव होगा। आपके आर्थिक लाभ और परिवार से लाभ के मामले में वर्तमान समय उत्तम साबित होगा।

कर्क : परिवार के साथ आज का दिन खुशियों के साथ बीतेगा। इसी के साथ किसी पुराने मित्र की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह : आज आपका दिन शुभ व मंगलकारी होगा। इसी के साथ कुछ लोगों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं।

कन्या : आज प्रेम-संबंधों में आप आगे बढ़ सकते हैं। इसी के साथ प्रिय व्यक्ति के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए आपको उचित अवसर प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ बहस में न उलझें।

तुला : आज आपका मन प्रफुल्लित और आनंद में रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की आशा रख सकते हैं। इसी के साथ आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, उनसे सतर्क रहें।

वृश्चिक : आज का सुबह का समय आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम, संतान के विषय में शुभ निर्णय लेंगे। इसी के साथ आज छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप न ले लें, इसलिए सतर्क रहें।

धनु : आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र और पैसे के लेनदेन संबंधी सभी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ शांति से समय व्यतीत कर सकते हैं। इसी के साथ आज किसी विवाद में न पड़ें।

मकर : आज का दिन आपके जीवनसाथी के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। वहीं सफलता मिलने के कारण अहंकार की मात्रा बढ़ सकती है।

कुंभ : आज नौकरीपेशा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। इसी के साथ आज पुरस्कार स्वरूप पैसा मिल सकता है और शांति बनाए रखें।

मीन : आज के दिन आपमें प्रगति करने की महत्वाकांक्षा होगी। इसी के साथ जायदाद संबंधी समस्या के विषय में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।


from Fir Post https://ift.tt/2Zy3RLg

No comments:

Post a Comment