भारत में शनिवार सुबह तक कोरोनावायरस महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 86 हजार के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। मंत्रालय ने अपने नवीनतम आंकड़ों जारी कर कहा, "अब तक कुल 85 हजार 940 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 2 हजार 752 लोगों की मौत हो गई है।"
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में 53 हजार 35 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 30 हजार 152 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मंत्रालय ने कहा कि अंडमान एंड निकोबार, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम कोरोना संक्रमण मुक्त राज्य बने हुए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या शनिवार सुबह तक 2 हजार 307 हो गई है, जिनमें से 1 हजार 252 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 48 लोगों की यहां मौत हुई है।
असम में कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 90 पहुंची है, 41 को डिस्चार्ज किया चुका है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। उधर, बिहार में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता दिख रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कुल 1 हजार 18 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जबकि 438 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और यहां 7 लोगों की मौत हुई है।
चंडीगढ़ में आंकड़ा 191 पहुंचा है, 37 को डिस्चार्ज किया गया और तीन की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा 66 है। यहां 56 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
दादर नगर हवेली से अब तक सिर्फ एक शख्स के संक्रमित होने की सूचना है। वहीं, राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा 8 हजार 800 को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक दिल्ली में 8 हजार 895 लोग कोविड-19 वायरस से पीड़ित हुए हैं, जिनमें से 3 हजार 518 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 123 लोगों की यहां मौत हो चुकी है।
गोवा में 15 लोगों के संक्रमित होने की सूचना है, जिनमें से 7 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इधर गुजरात में कोरोना पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 9 हजार 931 कोरोना वायरस से पीड़ित हैं, जिनमें से 4 हजार 35 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 606 लोगों की मौत हो चुकी है।
from Fir Post https://ift.tt/3cBWRAt




No comments:
Post a Comment