Tuesday, 3 November 2020

धन-दौलत नहीं अपने लाइफ पार्टनर में ये खूबियां ढूंढती हैं लड़कियां


 हर लड़की अपने ड्रीम बॉय यानि अपने जीवनसाथी  में कुछ न कुछ खूबी जरूर देखती हैं।  शादी के बंधन में बंधने से पहले हर लड़की अपने मन में होने वाले पति की तस्वीर देखती है। शादी जन्मों जन्मों का रिश्ता है। इस बंधन में बंधने वाले एक सामान तो नहीं होते हैं लेकिन वह एक दूसरे की जिंदगी को पूरा जरूर करते हैं। मैरिड लाइफ होती ही ऐसी है कि एक नाराज हो तो दूसरा मनाए और एक अगर शांत हो तो दूसरा पूरा शरारती हो। इसी तरीके की कुछ खूबियां होती हैं जो हर पत्नी अपने लाइफ पार्टनर में ढूंढती है। तो चलिए आपको बताते हैं। 

1. शादी के बंधन में बंधने वाली हर लड़की यह चाहती हैं कि लड़का अपने माता पिता के साथ-साथ उसके माता पिता की भी उतनी ही इज्जत करे। देखा जाए तो लड़की अपना पूरा घर परिवार छोड़ कर लड़के के साथ रहने आती है ऐसे में लड़का जितनी अपनी फेमिली की इज्जत करता है उतनी ही उसे लड़की की फेमिली की भी करनी चाहिए। जिस तरह लड़का लड़की से उम्मीद रखता है कि वह उसके माता पिता की केयर करे उसी तरीके से लड़की भी यही उम्मीद रखती है। 


2. जिंदगी में अगर खुश रहना है तो हमेशा छोटी छोटी चीजें करें। जैसे पत्नी को डिनर डेट पर ले जाना, उसे गिफ्ट्स देना। लड़कियों के लिए यह केयरिंग नेचर में आता है। अगर आप काम में बिजी हैं तो घर पर काम से घर पर आकर खाना बनाने में पत्नी की मदद करना। अगर आपकी पत्नी बीमार हो जाए तो उसकी देखभाल करना। अपनी वाइफ की बात सुनना। 

3. हर लड़की चाहती है कि पति उसे सपोर्ट करे और सपोर्ट का मतलब यह नहीं कि वह उसी की सुने बल्कि सपोर्ट का अर्थ है कि अगर वाइफ भी शादी के बाद काम करना चाहती है तो उसे सपोर्ट करे। अगर वाइफ का कुछ बनने का सपना है तो उसकी ताकत बने न कि उसे अपने सपने पूरे करने से रोके। हर लड़की अपने पति में ऐसे ही सपोर्ट की तलाश करती है। 


4. हर रिश्ते में सबसे अहम बात होती है एक दूसरे की रिस्पेक्ट करना। प्यार ...एक दूसरे को सपोर्ट करना यह भी जरूरी है लेकिन हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी रिस्पेक्ट करे। अगर पत्नी से कुछ गलती भी हो जाती है तो उसे इग्नोर करे और एक बात को खींचने की बजाए उसे भुला दे। 


from Rochak Post https://ift.tt/329cJY2

No comments:

Post a Comment