Tuesday, 10 November 2020

अंतिम संस्कार के समय इन बातों का रखें ध्यान वरना पीछे पड़ जाएगी आत्मा

जो इंसान इस संसार में जन्म लिया है उसका मरना निश्चित है। जन्म मरण का ये चक्र है जो चलता रहता है। आज हम आपको अंतिम संस्कार को लेकर कुछ बातें बताने जा रहे है जो बहुत महत्वपुर्ण है। मनुस्‍मृति के मुताबिक अंतिम संस्‍कार करने के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

जो लोग व्यक्ति का शव ले जाते हैं उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। पीछे देखने से मृत आत्‍मा उसी व्‍यक्ति के पीछे लग जाती है। इसलिए इसकी मनाही है।

इसके अलावा वापस आकर वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए। नीम की पत्तियां दांत से चबानी चाहिए। आचमन करना चाहिए। अग्नि, जल, गोबर और श्वेत सरसों का स्पर्श करना चाहिए। 

किसी पत्थर पर पैर रखना चाहिए और तब घर में प्रवेश करना चाहिए। इसके अलावा अग्नि को छूना होता है और पवित्र होने के लिए घी पीना चाहिए। ऐसा करने से सभी नकारात्‍मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।



from Fir Post https://ift.tt/36pbF3B

No comments:

Post a Comment