दिवाली के बाद गोवर्धन का त्योंहार मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का खास महत्व माना जाता है वहीं कहते हैं गोवर्धन पूजा बहुत मुख्य होती है। कई लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। ऐसे में विभिन्न प्रकार के अन्न को समर्पित और वितरित करने के कारण ही इस उत्सव या पर्व का नाम अन्नकूट पड़ा है। इससे हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
गोवर्धन के दिन ऐसे करें पूजा:
इस दिन सुबह 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए और शरीर पर तेल मलकर स्नान कर लेना चाहिए और उसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर लेने चाहिए और अपने इष्ट का ध्यान कर लें।
उसके बाद अपने निवास स्थान या देवस्थान के मुख्य द्वार के सामने सुबह ही गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाएं और फिर उसे वृक्ष, वृक्ष की शाखा एवं पुष्प इत्यादि से श्रृंगारित कर दें।
इसके बाद गोवर्धन पर्वत का अक्षत, पुष्प आदि से विधिवत पूजन कर लें और उनसे अपनी मनोकामना कह दें जो जल्द पूरी हो जाएगी।
from Fir Post https://ift.tt/35ZM3dn


No comments:
Post a Comment