हिन्दू धर्म में दीपावली का त्योंहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह दीपों का त्योंहार है। दीवाली की तैयारियों की जिम्मेदारी आमतौर पर महिलाएं ही निभाती हैं। बात चाहे रिश्तेदारों और परिचितों को गिफ्ट देने की हो, या घर के लिए नई खरीदारी करने की और इससे भी अहम लक्ष्मी पूजन की, इन सभी चीजों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हमें महलाओं के सम्मान का भी ध्यान रखना जरुरी है।
माँ लक्ष्मी की पूजा में इस बात का रखें ध्यान
# घर से अवांछित सामान जैसे कि पुराने कपडे़, जूते, डिब्बे आदि हटा दें। यह सामान नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है और आर्थिक अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
# माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भली प्रकार से पूजन करना भी आवश्यक है। जिस कक्ष में पूजा स्थल बनाएं, वहां ताजा हवा व रोशनी का पर्याप्त प्रबंध होना चाहिए।
# अपने प्रेम व देखरेख से मकान को घर बनाने वाली महिलाएं होती हैं। शास्त्रों में भी वर्णित है कि जिस घर में स्त्री का आदर-मान नहीं होता, वहां दरिद्रता वास करती है। महिलाओं का सम्मान करें।
from Fir Post https://ift.tt/36tOup2


No comments:
Post a Comment