लड़कियों को ही नहीं हर किसी को कॉलेज लाइफ जीने की चाह होती है। लेकिन जब तक लड़कियां स्कूल जाती हैं तब तक उन्हें स्कूल के अनुशासन का पालन करना पड़ता है और जैसे ही वो कॉलेज जाना शुरू करती हैं मानों जैसे उनके पर निकल आते हैं और कई चीजों में बदलाव आने लगते है। कॉलेज जाते ही ज्यादातर लड़कियों में एक बॉयफ्रेंड पाने की इच्छा जागने लगती है।
बॉयफ्रेंड ढूंढने की वजहें
कुछ लड़कियों को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है भले ही स्कूल में वो अपने इस अरमान को दबाकर रखती हैं लेकिन जैसे ही कॉलेज पहुंचती हैं उनकी ये तमन्ना जाग जाती है।
उन्हें बॉयफ्रेंड की जरूरत उस वक्त सबसे ज्यादा महसूस होती है जब उनकी सहेलियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने चली जाती हैं और वो अकेली पड़ जाती हैं।
आजकल के युवाओं पर फिल्मों और टीवी का नशा कुछ ज्यादा ही चढ़कर बोलता है। ऐसे में कॉलेज जानेवाली लड़कियां जब किसी फिल्म या टीवी शो में कपल्स को देखती हैं तो उन्हें भी यह महसूस होता है।
अक्सर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ कहीं बाहर जाने में खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। उनके मन में यह विश्वास होता है कि जब तक उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ है उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
अक्सर लड़के ही लड़कियों की तरफ दोस्ती और प्यार का पहला कदम बढ़ाते हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि लड़कियां ही पहले इस ओर कदम बढ़ाती हैं।
लड़कियों के मन में कुछ ऐसी बाते होती हैं जो वो अपने माता-पिता या किसी रिश्तेदार से शेयर नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उन्हें एक ऐसे साथी की जरूरत होती है जिससे वो खुलकर अपने मन की सारी बातें कह सके।
from Fir Post https://ift.tt/38bpbul




No comments:
Post a Comment