Wednesday 16 December 2020

मात्र इतने मिनट में 46 स्वादिष्ट डिश बना कर इस बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


 तमिलनाडु में एक लड़की ने महज 58 मिनट में 46 व्यंजन बना कर यू‍निको (UNICO Book of World) में नाम दर्ज कर लिया है। मंगलवार को राजधानी चेन्नई में एसएन लक्ष्मी नाम की लड़की ने यह रिकॉर्ड बनाया है। देशभर में लगे लॉकडाउन का उन्होंने भरपूर फायदा उठाते हुए कुकिंग करने में रुचि विकसित की, जिसके बाद उनकी मां ने लक्ष्मी को कुकिंग सिखाई। यही नहीं उनके पिता ने भी लक्ष्मी को 10 वर्षीय लड़की द्वारा बनाए गए 30 व्यंजन बनाने के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रेरित किया।


विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली एसएन लक्ष्मी साई श्री ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया कि उन्होंने खाना पकाने में रुचि विकसित की और उन्हें उनकी मां ने प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्होंने खाना बनाना सीखाया। लक्ष्मी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं लक्ष्मी मां एन कलीमगल ने बताया कि उनकी बेटी ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान खाना बनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे वह अच्छा खाना बनाना सीख गईं। 


उन्होंने बताया कि लक्ष्मी के पिता ने उन्हें विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करने का सुझाव दिया था। उनकी मां ने बताया कि वह तमिलनाडु के विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों बनाती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पति के साथ खाना पकाने में बेटी की रुचि पर चर्चा कर रही थी, तो उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसके बाद उनके पिता ने पाया कि इससे पहले 10 वर्षीय लड़की ने 30 व्यंजन बना कर रिकॉर्ड बनाया हुआ। इसी प्रकार वह चाहते थे कि उकी बेटी सान्वी के रिकॉर्ड को तोड़े।


from Fir Post https://ift.tt/34k0wRy

No comments:

Post a Comment