Tuesday 15 December 2020

फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर का दाम, जानें अब कितने रुपये देने होंगे


ऑयल कंपनियों ने LPG की कीमतों में इजाफा कर दिया है। घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। 19 किलों के सिलेंडर में कंपनियों ने 36.50 रुपये बढ़ाए हैं तो वहीं 5 किलोग्राम सिलेंडर खरीदने के लिए अब आपको 18 रुपये ज्यादा देंने होगे। 14.2 किलों वाले LPG सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाए गए हैं।


IOC के अनुसार अब अगर आप दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का गैस सिलेंडर खरीदेंगे तो आपको अपनी जेब से अब 644 रुपये खर्च करने होंगे। बढ़ी हुई कीमतों के बाद मुंबई में सिलेंडर की कीमत 644 रुपये,चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 660 रुपये और कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 670.50 रुपये हो गई है।


1 दिसंबर को भी कमर्शियल LPG के दाम में इजाफा किया गया था। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट्स में 55 रुपये बढ़ाई गए थे। इससे पहले कई महीनों तक गैस कंपनियों ने गैंस सिलेंडर के रेट्स में बदलाव नहीं किया था। केंद्र सरकार इस समय हर घर के लिए 12 गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। इससे ज्यादा सिलेंडर लेने पर आपको मार्केट मूल्य चुकाना होगा। भारत सरकार 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर लोगों को सब्सिडी देती है।


from Fir Post https://ift.tt/3npIJzJ

No comments:

Post a Comment