Friday 18 December 2020

पेट में गैस की परेशानी को बढ़ाती हैं ये चीजें, द‍िक्‍कत है तो करें इनका परहेज


आज के दौर में गैस की बीमारी बहुत आम सी बीमारी हो चली है जो आपको अधिकतर लोगों में देखने को मिलती है। पहले यह बीमारी केवल ज्यादा उम्र के लोगों में ही होती थी लेकिन आज दूषित और असमय खान-पान की वजह से गैस की बीमारी जवानों और बच्चों को भी अपनी जद में ले रही है। गैस होने पर आपका पेट फूल जाता है और कुछ भी खाने पीने की इच्छा नहीं होती है। कई बार तो इसकी वजह से आपको भयंकर सिर दर्द, सीने में दर्द या चक्कर जैसा महसूस होता है।

कटहल : कटहल को शाकाहारी लोग अपना नॉनवेज बताते हैं इसकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है। इसलिए लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि अगर आपको गैस है तो आपको कटहल से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह आपकी गैस की समस्या को और बढ़ा देगा।


घुइंया या अरबी : घुइंया की सब्जी लोगों को बेहद पसंद होती है। कुछ लोग इसे तरी वाला पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे सूखा खाना पसंद करते हैं‌ कई बार इसे दाल के साथ अच्छी तरह पका कर भी परोसा जाता है। लेकिन गैस्ट्रिक समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।

मूली : सफेद मूली सर्दियों की सब्जी है इसे पूरे भारत में खाया जाता है। कुछ लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं कुछ लोग पराठा बनाते हैं तो कुछ उसका अचार बनाते हैं। लेकिन मूली गैस संबंधी बीमारियों को और बढ़ा देती है इसलिए अगर आप गैस्ट्रिक से परेशान हैं तो मूली का सेवन ना करें।


सफेद छोले : छोले पूरी, छोले भटूरे, छोले चावल यह व्यंजन आपको उत्तर भारत में बेहद आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन छोले अक्सर गैस का कारण बन जाते हैं और तो और जिन्हें कब्ज की समस्या हो उन्हें तो छोले विशेष रूप से नहीं खाने चाहिए।

राजमा : राजमा चावल पंजाब से लेकर उत्तर भारत तक के हर घर में बहुत चाव से खाया जाता है। हर घर में हफ्ते में एक बार तो राजमा चावल बन ही जाता है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि राजमा चावल गैस की समस्या के लिए हानिकारक होते हैं। अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे तो आपको राजमा बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।


from Fir Post https://ift.tt/3gY5AjC

No comments:

Post a Comment