Monday, 19 April 2021

देश में एक दिन में कोरोना के 2.73 लाख से ज्यादा मामले, 1,619 लोगों की मौत

कोरोना दिन पर दिन अपना कहर ढहा रहा है। देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में 2,73,810 ताजा कोविड मामले सामने आए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, इसी के साथ देश में अब कोरोना के कुल मामले 1.5 करोड़ के पार हो गये हैं। 

2.73 लाख से ज्यादा मामले

इस बीच पिछले 24 घंटों में कोविड से 1,619 लोगों की मौत हुई, इसी के साथ देश में अब तक 1,78,769 लोगों की जान चली गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 19,29,329 हो गई है। इस दौरान कुल 1,44,178 मरीज रिकवर हुए हैं, 86 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ रिकवरी लोगों की संख्या 1,29,53,821 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 13,56,133 नमूनों का टेस्ट किया गया है। देश में अब तक कुल 26,78,94,549 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में कुल 12,30,007 लोगों को भी टीका लगाया गया है, वहीं, कुल टीकाकरण संख्या 12,38,52,566 हो गई है।



from Fir Post https://ift.tt/3eibACC

No comments:

Post a Comment