Monday, 19 April 2021

OPPO ने भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया A54 स्मार्टफोन

अक्सर मार्केट में नए स्मार्टफोन देखने को मिल जाते है। हाल ही में ओप्पो ने सोमवार को भारत में 5,000 mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा और 18वॉट फास्ट चाजिर्ंग तकनीक के साथ ए54 को लॉन्च किया है। ओप्पो ए54 के साथ 4जीबी रैम प्लस 64जीबी रोम की कीमत 13,490 होगी, 4जीबी रैम प्लस 128जीबी रोम की कीमत 14,490 होगी और 6जीबी रैम प्लस 128जीबी रोम मॉडल की कीमत 15,990 होगी।

स्पेसिफिकेशन :

कंपनी ने कहा, "16.55 सेमी ए54 में पंच-होल डिस्प्ले और हाउसिंग मीडियाटेक हेलियो पी35 (एमटी6765) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 20 अप्रैल से तीन रंगों (क्रिस्टल ब्लैक, स्टेरी ब्लू और मूनलाइट गोल्ड) के साथ फ्लिपकार्ट और देश की दुकानों पर उपलब्ध होगा।"

अन्य फीचर्स:

कंपनी के मुताबिक, 5000एमएएच की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 2.2 दिन तक चलेगी या 19.9 घंटे का यूट्यूब वीडियो प्लेबैक देगी। यूजर्स स्टोरेज क्षमता को माइक्रो एसडी कार्ड से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। रियर कैमरा सिस्टम में 13एमपी का मुख्य कैमरा, नजदीकी रेंज शॉट्स के लिए 2एमपी का मैक्रो कैमरा और 2एपी का बोकेह है। सेल्फी के लिए 16एमपी का फ्रंट कैमरा है।



from Fir Post https://ift.tt/3n49Voj

No comments:

Post a Comment