आजकल युवा पीढ़ी में सेल्फी का चलन बहुत बढ़ गया है। अगर बात लड़कियों की हो तो फिर कहना ही क्या सेल्फी लेने में सबसे आगे रहती है। जब भी हम लोग किसी अच्छी सी जगह पर जाते है अच्छे-बुरे मुंह बनाकर सैल्फी लेने लगते है, जिसमें पाउट बनाकर सेल्फी लेना लड़कियों की आदत सी बन चुकी है।
भारी पड़ सकता है ज्यादा सेल्फी लेना
स्किन डॉक्टर का मानना है कि स्मार्टफोन से निकलने वाली रेडिएशन और लाइट सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा रही है। जब आप सैल्फी लेते है तो फोन से निकलने वाली रेडिएशन और लाइट चेहरे को जल्दी बूढ़ा बना देती है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां की समस्या आने लगती है।
फोन स्क्रिन से आने वाली ब्लू लाइट हमारे डीएनए को प्रभावित करती है, इसके बाद यह हमारी स्किन में जाती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा सैल्फी न लें क्योंकि यह कहीं न कहीं सेहत और स्किन दोनों को नुकसान पहुंचा रही है।
from Fir Post https://ift.tt/32tfKCs




No comments:
Post a Comment