Tuesday, 20 April 2021

Covid-19: एक दिन में कोरोना के 2,59,170 नये केस, 1,761 लोगों की हुई मौत

कोरोना का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में 2,59,170 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। पिछले दिन (सोमवार) के 2,73,810 मामले के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसी के साथ देश में कुल कोरोना के मामले 1,53,21,089 हो गये हैं।

पिछले 24 घंटों में कोविड से कुल 1,761 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद देश में अब तक 1,80,530 लोग जान गंवा चुक हैं। सक्रिय मामले की संख्या 20,31,977 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,54,761 मरीज रिकवर हुए हैं। 85.65 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ 1,31,08,582 लोग रिकवर हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 32,76,555 लोगों को टीका भी लगाया गया है, इसी के साथ कुल टीकाकरण की संख्या 12,71,29,113 हो गई है।



from Fir Post https://ift.tt/3apYGla

No comments:

Post a Comment