लूसियाना में रहने वालो ओथा एंडर्स ने 45 साल बाद अपने इस अनोखे कलेक्शन को बैंक में जमा करने का फैसला किया। वे चिल्लर इकटठा करते-करते 12 बैरल्स पूरी तरह भर चुके थे। जब वे इन्हें बैंक लेकर पहुंचे तो बैंक वालों के होश उड़ गए।
एंडर्स ने बैंक से इस चिल्लर को कैश में बदलने की मांग की। किस्मत से बैंक ने उनके पास जमा 45 साल पुरानी सारी करंसी एक्सेप्ट कर ली। लेकिन जब चिल्लर को गिनना शुरू किया गया तो बैंक कर्मचारियों को इसमें करीब 5 घंटे का वक्त लग गया।
चिल्लर कलेक्ट करके आपने ज्याद से ज्यादा कुछ हजार रुपए कलेक्ट किए होंगे पर बैंक ने जब इन महाशय की जमा की हुई चिल्लर की कीमत सामने आई तो बैंक कर्मचारियों के भी होश उड़ गए। ये करीब 3.5 लाख रुपए (5200 डॉलर्स) थी।
from Rochak Post http://ift.tt/2EWSmkg





No comments:
Post a Comment